फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर और कम प्लेटलेट्स के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फबांदा। रेड क्लब के तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइन में आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप में लगभग एक सैकड़ा मरीजों का चेकअप किया गया। उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। कई मरीज कैंसर और कम प्लेटलेट्स के पाए गए।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज प्राचार्य डा.मुकेश यादव और पूर्व विधायक युवराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। विख्यात रक्त रोग और कैंसर विशेषज्ञ डा.अमित उपाध्याय (कैलाश हास्पिटल, नोएडा व मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली) तथा डा.मौसमी राय (कार्डियोलॉजिस्ट सर्जन) ने मरीजों का चेकअप किया। डायग्नास्टिक सेंटर संचालक अनुराग शुक्ला टीम सहित सेवाएं देते रहे।

उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव संघ अध्यक्ष आशुतोष खरे की अगुवाई में संघ की टीम ने मरीजों को मुफ्त दवाएं बांटीं। इस अवसर पर रेड क्लब के श्यामजी निगम, अधिवक्ता पुलक मिश्रा, सचिन चतुर्वेदी, दिनेश दीक्षित, अरुण निगम, नवीन निगम, निखिल सक्सेना, अमित सेठ भोलू, उमेश गुप्ता, राजेश पांडेय, महेंद्र देवपुरिया, अरविंद सक्सेना, राजेंद्र साहू, पंकज गुप्ता, शांतनु चतुर्वेदी, रामजी निगम, अभिषेक सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें