फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्दी लगने से 11 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पिछले दो दिनों से पड़ रही हाड़कपाऊं सर्दी से मरीजों में भी इजाफा हुआ है। 24 घंटे के अंतराल में सर्दी लगने से 11 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में बुधवार को कंचन पुरवा निवासी बसंती (65), छावनी मोहल्ला निवासी नगीना फातमा (45), महुवा निवासी कमला (45), शांतिनगर निवासी सरिता (30), बिजली खेड़ा निवासी गीता (46), छाबीतालाब निवासी बालकृष्ण (68), फुल्ला पुरवा निवासी अनुभव, गुरेह गांव निवासी कामता (39), इंदिरा नगर निवासी मुन्नी (65), मटौंध निवासी मनीष (17) व कांशीराम काॅलोनी सत्यनारायण (25) को सर्दी लगने के चलते भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि इन दिनों सर्दी से बचकर रहें। खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलें। बुर्जुगों व बच्चों को गरम कपड़े पहनाकर रखें। गरम पानी से स्नान करें। गुड़ का सेवन करें। सर्दी लगने पर जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें