फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रिंग रोड और बाईपास निर्माण के लिए मांगे पांच करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र और कस्बे की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रूप से रिंग रोड, बाईपास रोड समेत कस्बे के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को स्मृतिचिह्न भेंट किया। बताया कि औगासी पुल चालू होने से कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। रिंग रोड के निर्माण से समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को निकाय में नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था की स्थिति ठीक न होने के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें