फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 100 मानसिक रोगियों का इलाज

विज्ञापन
100 mental patients treated in the camp - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत विधायक राजकरण कबीर ने फीता काटकर की। जिला नोडल अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने बताया कि 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। ज्यादातर मरीज साइकोसिस, नींद न आना, मिर्गी, अवसाद के पाए गए। बीपी और शुगर की जांच नि:शुल्क की गई।
विज्ञापन

मनारोग चिकित्सक डॉ. हरदयाल ने कहा कि अगर किसी को उलझन, घबराहट, बेचैनी या नींद न आए तो वह जिला अस्पताल आकर दिखा सकता है। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिजवाना हाशमी ने 78 मरीजों की काउंसलिंग की। मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने योग की क्रियाएं बताईं।
साइकाइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ ने नि:शुल्क दवा का वितरण किया। अशोक कुमार ने रजिस्ट्रेशन किया। अधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि शिविर में मरीजों का इलाज किया गया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दीपेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह, एलए आरबीएसके डॉ. राजेश व स्टाफ नर्स नानकराम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें