बांदा। कोरोना संक्रमण काल में रक्त की बढ़ती मांग के बीच युवा वर्ग रक्त के महादान में बढ़चढ़कर भूमिका निभा रहा है। जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने की मंशा से गठित सेवर्स ऑफ लाइफ (ब्लड डोनर्स ग्रुप) और अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेवर्स ग्रुप के 12 युवाओं ने रक्तदान किया। डीएम आनंद कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने इन महादानियों की सराहना की।
सेवर्स ऑफ लाइफ ग्रुप से जुड़े करीब 500 युवा एक साल में स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। इस ग्रुप में लगभग 700 युवक जुड़े हैं। व्हाट्सएप पर इसका ग्रुप बना है। किसी भी जरूरतमंद का संदेश ग्रुप पर आते ही कोई न कोई युवक रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पहुंच जाता है।
गुरुवार को सेवर्स ऑफ लाइफ और अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शिविर आयोजित हुआ। सेवर्स ग्रुप का यह पहला रक्तदान शिविर था। महादानियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे डीएम आनंद कुमार सिंह ने ग्रुप की सराहना की। कई रक्तदानियों को डीएम ने प्रमाणपत्र सौंपे। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने युवाओं के जज्बे के बारे में जानकारी दी।
ग्रुप संरक्षक डॉ. शबाना रफीक, डॉ. शेख सादी जमां और डॉ. हर्ष भार्गव ने भी रक्तदानियों की सराहना कर प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान मंडलीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. आरबी गौतम, सीएमएस डॉ. यूबी सिंह, ब्लड बैंक के डॉ. एसके वाजपेयी, डॉ. सुनील बंसल भी मौजूद रहे।
संरक्षक डॉ. सादी जमां और अध्यक्ष सलमान खां ने बताया कि भविष्य में भी ग्रुप के युवा साथी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराते रहेंगे। अलहयात हसन, शफकत खां, कमल आहूजा, जीशानुल हक, अभय सिंह, कृष्णा अवस्थी, रियाज अहमद, आदित्य मिश्रा, शैलू सक्सेना, फिरोज खां, शैलेंद्र भी शामिल रहे।
ये हैं महादानी
जुल्फिकार अहमद (मर्दननाका), गोपीचंद्र (बंथरी), सलमान (मर्दननाका), अशफाक अहमद (बलखंडी नाका), मोहम्मद अजहर (मर्दननाका), मोहित पाठक (परशुराम तालाब), अभय सिंह (आवास विकास), आशीष कुमार (डीएम कालोनी), अपूर्वा निगम (कटरा), नितिन मतानी (कैलाशपुरी), स्वतंत्र गुप्ता (महेश्वरी देवी), स्वाती गुप्ता (इंदिरा नगर)।
रक्तदान के लिए इस नंबर पर करें कॉल
सेवर्स ऑफ लाइफ ग्रुप हर जरूरतमंद के लिए रक्तदान की सेवाएं दे रहा है। बिना किसी भेदभाव या धर्म-जाति के यह पुनीत कार्य ग्रुप के युवक बखूबी चला रहे हैं। अध्यक्ष सलमान खां ने बताया कि जरूरतमंद रक्तदान के लिए किसी भी समय फोन नंबर- 9506015151 पर कॉल कर सकते हैं।
शिविर में रक्तदानी का हौंसला बढ़ाते डीएम आनंद कुमार सिंह, सीएमओ डा.एनडी शर्मा व डा.एसके वाजपेयी त?- फोटो : BANDA
रक्तदानी स्वाती को प्रमामपत्र सौंपती सेवर्स ऑफ लाइफ ग्रुप की संरक्षक डा.शबाना रफीक।- फोटो : BANDA
रक्तदानी स्वाती गुप्ता सहित अन्य रक्तदाता।- फोटो : BANDA
रक्तदान शिविर में शामिल रक्तदानी। (खबर के साथ कैप्शन में नाम दिए जाएंगे)- फोटो : BANDA