फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गए 10 नए ट्रांसफार्मर, कई हुए चालू

Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री के तेवर और पावर कारपोरेशन एमडी के निरीक्षण के बाद चित्रकूटधाम मंडल में 10 नए ट्रांसफार्मर की खेप आ गई है। कई सब स्टेशनों में इन्हें लगाकर चालू कर दिया है। कुछ सब स्टेशन में इन्हें लगाने का काम चल रहा है। तीन दिन में सभी चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन


दो जनवरी को पावर कारपोरेशन के एमडी एपी मिश्रा यहां आए थे। भरोसा दिलाया था कि 10 दिन के अंदर मंडल के 10 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ जाएगी।

अधूरे पड़े कई सब स्टेशनों में ट्रांसफार्मर लग जाएंगे। कारपोरेशन के चित्रकूटधाम मंडल मुख्य अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि सभी ट्रांसफार्मर आ गए हैं। इन्हें सब स्टेशनों में तेजी से लगाया जा रहा है।

कालेश्वर और बबेरू में पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लग गए हैं। इसी तरह चित्रकूट जनपद के मऊ, राजापुर, पहाड़ी और बोड़ी पोखरी, सरधुवा में भी ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। तिंदवारी का ट्रांसफार्मर भी शुक्रवार तक आ जाएगा। इनके चालू होने से सभी सब स्टेशन पर्याप्त बिजली देंगे।
विज्ञापन


खप्टिहा प्रतिनिधि के मुताबिक कालेश्वर सब स्टेशन का शिलान्यास वर्ष 2008 में हुआ था। तब से यह अधूरा पड़ा था। अब पांच एमवीए का यह उपकेंद्र 220 केवीए स्टेशन फतेहपुर रोड (महोखर) से जोड़ा गया है।

आपूर्ति शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। इसके लिए कई बार आंदोलन भी हुए।सीएम कहें या एमडी। बिजली विभाग के कर्मचारियों का नाकारापन और लापरवाही ज्यों की त्यों हैं।

रोजाना उपभोक्ता इसका सामना कर रहे हैं। शहर के अधिकांश इलाके और जल संस्थान के पंप स्टेशन को पानी आपूर्ति करने वाला भूरागढ़ फीडर सबसे बदहाल है। यहां सुबह रोजाना फाल्ट हो रहा है या फेस बंद हो रहे हैं।

नलों में पानी आपूर्ति के समय बिजली न रहने से तमाम इलाकों में पेयजल संकट है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन फेस बंद होने पर उपभोक्ताओं ने जेई कांता प्रसाद को सुबह अवगत कराया, फिर भी फाल्ट दुरुस्त नहीं हुआ।

11 बजे पीलीकोठी सब स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूदा एसएसओ संतराम का कहना था कि जेई को बताने पर फाल्ट दुरुस्त नहीं होगा। सब स्टेशन मेें सूचना दी जानी चाहिए। पूरा दिन फेस बंद रहने का मामला मुख्य अभियंता एके सक्सेना तक पहुंचा। उनकी फटकार के बाद फाल्ट दुरुस्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें