फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 10 घायल, दो रेफर

Tue, 24 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। बोलेरो व सफारी की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना में कार पेड़ से टकराने से कार सवार छह लोग जख्मी हो गए। दो को गंभीर हालत में सतना रेफर कर दिया गया। मवई बाईपास पर बाइक खंती में गिरने से दो घायल हो गए। मंगलवार को बेनीगंज छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी मोहम्मद आसिफ खां (52) पुत्र मोहम्मद वासिफ खां व हाजी असगर खां (50) समेत चार लोग सफारी कार से रिश्तेदारी में बांदा आ रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध कस्बे के नजदीक सामने से आ रही तेजरफ्तार बोलेरो की भिड़ंत में आसिफ व असगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, बांदा-अतर्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा से विवाह समारोह से वापस लौटते समय सरस्वती बालिका इंटर कालेज के सामने कार बिजली पोल से जा टकराई। कार सवार सतना (मध्य प्रदेश) निवासी दिलीप कुमार (30) पुत्र रामगोपाल, हेमेंद्र (43) पुत्र सियाकांत सुजीत सेन (26) पुत्र सुभाष सेन, अनुपम सेन (25) पुत्र बद्री प्रसाद और अजय प्रताप (25) व आनंद (20) घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में दिलीप व हेमेंद्र को सतना रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (30) पुत्र रामगुलाम गांव के चंदर (35) के साथ मंगलवार को सुबह बांदा से बाइक पर गांव जाते समय मवई बाईपास पर बाइक खंती गिरने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें