मतदाता जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने मंगलवार को मंडल मुख्यालय में बैंडधुन के साथ मतदाता जागरूकता की अलख जगाई। जिले भर से स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने रैली में लोगों को ‘लालच देकर वोट जो मांगे, भ्रष्टाचार करेगा आगे’ जैसे स्लोगन के साथ मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में स्काउट-गाइड के बच्चे प्रभारियों के साथ एकत्र हुए। सेंट मैरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चे बैंडबाजे के साथ शामिल हुए। यहां से डीआईओएस हिफजुर्रहमान और सीएमओ एबी कटियार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली जीआईसी से जेएन डिग्री कॉलेज, कालूकुआं ओवरब्रिज होते हुए रोडवेज से वापस जीआईसी पहुंची। रास्ते में रैली में शामिल करीब दो हजार बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
रैली में रैली की अगुवाई स्काउट गाइड मंडलीय कमिश्नर राजेश गुप्ता, जिला कमिश्नर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय व अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की। रैली में आर्यकन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल उर्मिला, जीजीआईसी, बांदा की शशिकला सिंह, राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर खुर्द प्रधानाचार्य शशि मिश्रा, एसएन इंटर कॉलेज के डॉ. भानुप्रताप सिंह, मधुसूदन दास इंटर कॉलेज जसपुरा के प्रधानाचार्य रामलखन सिंह, परमहंस रणछोरदास इंटर कॉलेज खप्टिहाकलां के आनंदलाल गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह पटेल समेत जेपी शर्मा इंटर कॉलेज स्काउट गाइड बच्चे यूनीफार्म के साथ शामिल हुए। स्काउट प्रभारी वाणी भूषण द्विवेदी ने जिला स्काउट की तरफ से बच्चों को बिस्कुट बंटवाए।