फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमिका की शादी के 10 दिन बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेमिका की शादी होने से क्षुब्ध होकर युवक ने सोमवार दोपहर हाथ की कलाई काटकर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष ने उसे दो दिन पहले धमकाया था। इसी के डर के चलते उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्नू का पुरवा जमुनीपुर गांव निवासी जागेश्वर वर्मा ने बताया कि उसके पुत्र सोनू वर्मा (19) ने सोमवार को दोपहर एक बजे करीब घर से निकलकर महोखर बाईपास पर स्थित उनकी हंडी गुमटी के अंदर बने कमरे में रस्सी से पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। वहां रह रहे किरायेदारों ने शाम को देखा तो सूचना दी।
पिता के मुताबिक, करीब छह माह से सोनू का पड़ाेस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब उन्हें जानकारी हुई तब उन्होंने पड़ोसी से लड़की को समझाने के लिए कहा था। इसके बाद पड़ोसी ने अपनी बेटी की शादी 23 मई को कर दी थी। शादी के दौरान उसने अपने पुत्र को उसके ननिहाल अतर्रा भेज दिया था। शादी होने के बाद सोनू को 29 मई को वापस बुला लिया था। सोनू अक्सर दुकान में रहता था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच दो दिन पहले लड़की पक्ष ने सोनू को धमकाया था कि वह लड़की से बातचीत करना छोड़ दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और 11वीं पास था। बाइक की मिस्त्रीगिरी करता था। घर में मां बेलपतिया है। पिता खेती किसानी करते हैं, साथ ही हंडी (खाने-पीने की गुमटी) डाले हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। प्रथमदृष्ट्या जांच में धमकी देने जैसी बात नहीं पाई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कलाई का घाव भी पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें