फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बल्ब चोरी के आरोप से आहत किशोर ने फंदा लगा दी जान

Tue, 03 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोर पर बल्ब चोरी करने का आरोप लगाए जाने से आहत होकर उसने सोमवार शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहनों ने देखा तो परिजनों को बताया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के बदनपुरवा तुर्रा गांव निवासी विनोद वर्मा ने बताया कि उसके पुत्र हिमांशु (13) ने सोमवार की शाम पांच बजे करीब घर के कमरे में लगी बल्ली से कपड़े से फंदा लगा लिया। छोटी बहनें किसी काम से कमरे के अंदर गईं तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। पिता के मुताबिक, हिमांशु अतर्रा में एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वह प्रतिदिन अतर्रा के यादव के पुरवा में कोचिंग पढ़ने जाता था।
यादव पुरवा के दो लोग बाइक से सोमवार को दोपहर उसके घर आए थे, उन्होंने हिमांशु पर जानवरों के बाड़े में लगे बल्व को चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। इसी धमकी से आहत होकर उसने उनके जाने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया है। घर में मां आसमा हैं। दो भाई व दो बहनों में यह बड़ा था। पिता प्राइवेट में ड्राइवरी करते हैं।
विज्ञापन

बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि परिजन मारपीट का आरोप लगा रहे थे। जब जांच की गई तो मारपीट जैसी कोई बात नहीं निकली। मां से बात की तो उसने खुदकुशी करना बताया है। पिता की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, वह जांच में साबित नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें