श्रीदत्तगंज। सदर विधायक पल्टूराम ने नगर मंडल एवं श्रीदत्तगंज मंडल में घर-घर पहुंचकर गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही जानकारी उपलब्ध कराते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्हाेंने कहा कि 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को मतदाता फाॅर्म जरूर भरवाया जाए।
विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवा मतदाताओं, नए पात्र नागरिकों तथा महिलाओं को विशेष रूप से आगे आकर नामांकन, संशोधन और सत्यापन में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, सभासद संदीप मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक आलोक दूबे, नगर मंडल मंत्री अशोक गौतम, शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इसके बाद श्रीदत्तगंज मंडल पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची तैयार होने से सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में भी पारदर्शिता बढ़ती है। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ आनंद, सुपरवाइजर्स चंद्रप्रकाश मौर्य व अंकित पाण्डेय, कैलाशी देवी, शुचि गुप्ता, बाबूलाल कौशल, कमलेश व अनीता देवी आदि मौजूद रहे।