फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में युवक को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तिलक समारोह के दौरान अवैध असलहे से एक युवक को को गोली मार दी गई है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पत्नी व भतीजे ने चुनावी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के भोंदूराम पोखरा गांव निवासी बीनू सिंह ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके गांव में ही पट्टीदारी में सुनील सिंह के भतीजे का 24 अप्रैल की रात में तिलक था। तिलक समारोह में उनके पति भीम सिंह (40) भी गए थे। पट्टीदार पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह ने अवैध असलहे से तिलक समारोह में पहले हवाई फायर किया और दूसरा फायर उनके पति पर कर दिया।
विज्ञापन

घटना में उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के साथ-साथ भतीजे संकेत सिंह ने भी पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिवारीजनों ने चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की बात कही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटना का जायजा लिया और गौरा चौराहा थाने की पुलिस को मामले की छानबीन कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा थाना चंद्रेश कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर आरोपी पंकज सिंह उर्फ दीपू सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें