फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लोहे की राॅड से हमला कर युवक की हत्या

Tue, 04 Jun 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखरपुर गांव में लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार को गांव के बाहर खेत में युवक का शव पड़ा मिला। पास ही लोहे की रॉड व शराब की तीन शीशियां पड़ी मिली हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शेखरपुर गांव निवासी संदीप उपाध्याय (24) रविवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। रात में वह घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह शेखरपुर-हरिहरगंज मार्ग के किनारे खेत में संदीप का शव पड़ा देखकर गांव के लोगों ने उनके पिता सूर्यभान उपाध्याय को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि मौके पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड व शराब की तीन शीशियां पड़ी मिली हैं। मृतक के पिता सूर्यभान उपाध्याय ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
मोबाइल खोलेगा संदीप की हत्या का राज
परिवार के लोगों ने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन कारणों से संदीप की हत्या की गई? सिर पर गहरे जख्म देखकर यह साफ है कि रॉड से ताबड़तोड़ कई वार कर संदीप को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस अब सर्विलांस सेल की मदद से संदीप की कॉल डिटेल खंगाल रही है। ताकि पता चल सके संदीप की आखिरी बार किससे बात हुई और घटनास्थल पर अन्य किन लोगों के मोबाइल सक्रिय थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें