फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऑनलाइन उपस्थित में लापरवाही, 15 पंचायत सहायकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में पंचायत सहायक ऑनलाइन हाजिरी लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। डीपीआरओ ने 152 ग्राम पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर कड़ा रुख अपनाया है। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक कई सहायकों ने स्मार्ट अटेंडेंस मोबाइल एप्लीकेशन पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की, जिससे ग्रामवासियों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि उतरौला में 14, तुलसीपुर में 7, पचपेड़वा में 18, श्रीदत्तगंज में 11, गैड़ास बुजुर्ग में 6, बलरामपुर में 15, हरैया सतघरवा, रेहरा बाजार व गैसड़ी में 27-27 सहायकों ने अपनी उपस्थिति ऑनलाइन नहीं दर्ज की। यह कर्मचारियों की उदासीनता और सरकारी निर्देशों के पालन में लापरवाही है। सभी सहायकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवालय में समय से उपस्थित होकर उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करें। साथ ही, जिन्होंने उपस्थिति नहीं दी या आदेशों का पालन नहीं किया, उन्हें तीन दिन के भीतर संबंधित सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से स्पष्ट कारण सहित कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें