फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। ललिया क्षेत्र के ग्राम अमहवा निवासी मंगल यादव (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के बाहर सोमवार की भोर बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे मंगल का शव लटकता मिला। माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अतीकुर्रहमान ने बताया कि सोमवार की भोर लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि गांव से करीब 500 मीटर स्थित बबूल के पेड़ से कोई शव लटक रहा है। गांव के लोगों को बुलाया गया। राम नरेश यादव ने बताया कि शव उनके दूसरे नंबर के बेटे मंगल का है। बेटा चार माह से गुजरात में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। एक दिन पहले ही घर आया था।

बताया कि रविवार की रात मंगल भोजन करने के बाद टहलने की बात कहकर घर से बाहर चला गया। देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका। उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें