फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाद लेने पहुंचे युवक से मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
बलरामपुर चीनी मिल के सामने सड़क विरोध जताते अ​धिवक्ता ।-स्रोत: संघ
विज्ञापन
बलरामपुर। चीनी मिल परिसर में गन्ना तौल के बाद खाद लेने गए युवक की मिलकर्मियों से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मामले में युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगा है। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिटी पैलेस निवासी अधिवक्ता आशीष सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई बृजेंद्र सिंह गन्ना तौल कराने के बाद शुक्रवार को मिल से खाद लेने पहुंचे थे। आरोप है कि पर्ची कटाने के बाद जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खाद लेने जा रहे थे, तभी मिलकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और डंपर लाइन में ट्रैक्टर लाने को लेकर अपशब्द कहे। विरोध करने पर संतोष राम, योगेंद्र यादव व मुकेश सिंह ने पिटाई कर दी। आरोप है कि बृजेंद्र को केबिन में बंद कर दिया।
सूचना पर कोतवाल देहात गिरजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महाप्रबंधक चीनी मिल डीके सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि बृजेंद्र सिंह बिना लाइन लगाए खाद लेने का प्रयास कर रहे थे, जिसे लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मिल पहुंच गए और हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें