फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बंदियों ने योग से सीखा सेहतमंद रहने का तरीका, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है योगाभ्यास

Fri, 06 Dec 2024 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बंदियों ने योग से सेहतमंद रहने का तरीका सीखा। बताया गया कि योगाभ्यास शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। 
विज्ञापन
yog in jail - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में बंदियों को सेहतमंद रखने के लिए शनिवार को जिला कारागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग वेलनेस सेंटर की तरफ से योगाभ्यास कराकर बंदियों को योग के लाभ बताए गए।

विज्ञापन


कारापाल शैलेश कुमार सिंह सोनकर ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग का जीवन में बड़ा महत्व है। नियमित योगाभ्यास करके शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। 

बंदियों को योग करने के तरीके सिखाए

जिला कारागार में 420 बंदियों के रहने की क्षमता है। इसके सापेक्ष मौजूदा समय में 374 पुरुष व महिला बंदी निरुद्ध हैं। सभी बंदियों को योग करने के तरीके सिखाए गए। जेल अधीक्षक राम कुबेर सिंह ने बंदियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

योग वेलनेस सेंटर के डॉ. हंसराज वर्मा ने पुरूष एवं सहायिका शिखारानी ने महिला बंदियों को योगाभ्यास कराया। ताण, वृक्ष, शशक व मकर आसन के साथ बंदियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाती का अभ्यास कराते हुए इनका लाभ बताया गया।

इन लोगों का रहा योगदान

डिप्टी जेलर शारदा देवी ने महिला बंदियों को योगाभ्यास करने में मदद की। योग शिविर के आयोजन में डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, जन्मेजय सिंह, कामता प्रसाद भार्गव व सरिता यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें