फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन माह से खराब रैंकिंग वाले अफसरों के खिलाफ शासन को लिखें पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम पवन अग्रवाल ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा की। साथ ही तीन माह से खराब रैंकिंग वाले अफसरों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य पालन, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, सेतु निगम, ग्राम्य विकास विभाग आदि विभागों की संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। लगातार पिछले तीन महीने से सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध शासन में पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें और अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करें। सभी अधिकारी सीएम डैश बोर्ड पर योजनाओं से संबंधित डाटा फीड करते समय अच्छी तरह से देख ले तथा समय से डाटा फीड करें। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्ता, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें