फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नागपंचमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई नाग देवता की पूजा

विज्ञापन
बलरामपुर के ग्राम पंचायत खैरा में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। ग्राम पंचायत खैरा में सोमवार को नागपंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीणों ने घरों और पूजा स्थलों पर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूध, लावा, फूल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतानों की दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन


ग्रामीण रामसागर ने बताया कि गांव में नागपंचमी मनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार की संकटों से रक्षा होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। किसान मंगल ने बताया कि यह पर्व खेती-किसानी से भी जुड़ा है। नाग देवता की पूजा से फसलों की सुरक्षा और अच्छी पैदावार की कामना की जाती है। महिलाओं ने भी भगवान शिव के साथ नाग देवता का पूजन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। दिनभर गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें