फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश और नमी से बढ़ी त्वचा रोगियों की परेशानी

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक ।
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश और नमी के कारण त्वचा संबंधी रोगों के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी में लाल दाने, खुजली, दाद और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर और जांच के लिए लैब में लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल में सोमवार को 475 मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन


कमरा नंबर दो स्थित गैर संचारी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ रही। सुबह 11:20 बजे तक चिकित्सक 120 मरीज देख चुके थे। मरीज पलक ने बताया कि हाथ-पैर में लाल दाने निकलने के साथ खुजली हो रही है। साजिदा ने बताया कि पेट और पीठ पर दाद हो गया है, जो नमी के कारण तेजी से फैल रहा है। अशोक, मनोज और वीरू भी खुजली की दवा लेने पहुंचे थे।

गैर संचारी रोग के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार बारिश और नमी के कारण त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। नमी में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। एलर्जी की जांच के लिए लैब में भी मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12:10 बजे तक 97 लोगों का पंजीकरण हो चुका था।
विज्ञापन

बचाव के लिए बरतें सावधानी
डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि दाद और खुजली से बचने के लिए गीले कपड़े न पहनें। नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। अधिक खुजली या संक्रमण होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। बिना सलाह घरेलू उपचार या दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें