फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की कवायद शुरू

विज्ञापन
बलरामपुर के बहराइच रोड पर ओवरब्रिज के लिए अ​धिकारियों से जानकारी लेते डीएम विपिन कुमार जैन।-स्र
विज्ञापन
बलरामपुर। झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को क्रॉसिंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आरओबी के डिजाइन, प्रस्तावित मार्ग, तकनीकी बिंदुओं और निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ के अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और अन्य तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं जैसे एनओसी, अनुमोदन, डीपीआर अद्यतन, भूमि से संबंधित प्रक्रियाएं शीघ्रता से पूर्ण की जाएं। कहा कि आरओबी शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा का काम है। इसके बनने से झारखंडी मंदिर मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम खत्म होगा और हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
उन्हाेंने चेतावनी दी कि दस्तावेजी प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित विभाग से उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। डीएम ने कहा कि विभागों के बीच समन्वय बढ़ाकर कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए और प्रगति रिपोर्ट सप्ताहवार उपलब्ध कराई जाए। निर्माण शुरू होते ही किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी विभाग पहले से तैयारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद होते ही लगता है रास्ता, घंटों जाम में फंसते हैं लोग
झारखंडी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन कई बार फाटक बंद होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। स्कूली बच्चों, मरीजों और कर्मचारियों को अक्सर देरी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता, नीरज पांडेय, राजेश वर्मा, सुमित तिवारी, शैलेष मिश्रा, राजकुमार यादव, नसीम अहमद, संतोष सिंह आदि ने बताया कि वर्षों से जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने के कारण फाटक दिन में कई बार 15-20 मिनट तक बंद रहता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर पहुंचने वालों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें