फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज करवाचौथ व्रत रखेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पति की दीर्घायु व मंगलकामना के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर आज भी हर उम्र की महिलाओं में काफी उत्साह है। पति-पत्नी के बीच प्रेम की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले इस व्रत के प्रति आज भी लोगों में अपार श्रद्धा व विश्वास है।
विज्ञापन

सुहागिनें 17 अक्तूबर को व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। नवविवाहिताओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह है। जबकि बुजुर्ग महिलाएं परंपरा निर्वहन का संदेश दे रही हैं। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को करवाचौथ व्रत को लेकर विवाहिताओं से बातचीत की।
रोली श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिकता के दौर में सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति व परंपरा को संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी है। पहली बार करवाचौथ व्रत रखने के प्रति मन में काफी उत्सुकता व रोमांच है। सास से व्रत के बारे में प्रेरणा मिली है। हमें विश्वास है कि करवाचौथ के व्रत से पति-पत्नी के बीच प्रेम व विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन

दीपाली श्रीवास्तव का कहना है कि शादी के बाद पहली बार करवाचौथ व्रत रखने की इच्छा पति के प्रति समर्पण भावना से जगी है। पति के प्रेम से प्रभावित होकर मैं उनकी दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रखूंगी। बचपन में दादी व नानी को करवाचौथ व्रत रखते देखा है। बुजुर्गो से सीख लेकर मैंने इस परंपरा को निभाने का संकल्प लिया है।
प्रियंका दूबे ने कहा कि करवाचौथ व्रत से पति-पत्नी के रिश्ते की डोर मजबूत होगी। पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारी कर रही हूं। पति बाहर हैं, उन्होंने करवाचौथ के दिन घर आने का वादा किया है। पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए मैं अपना सब-कुछ न्यौछावर करने को तैयार हूं।
सुनैना केसरवानी का कहना है कि करवाचौथ के व्रत को लेकर मन में बड़ी उत्सुकता है। पहली बार पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने जा रही हूं। ये व्रत हमारे जीवन के लिए बहुत अहम है। शादी का लहंगा पहनकर व्रत रखूंगी। सास व बड़ी सास के निर्देशन में परिवार की परंपरा के अनुसार करवाचौथ का पूजन करूंगी।
अंशू सिंह शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने जा रही हूं। ये व्रत रखने की मन में बड़ी लालसा है। पति की दीर्घायु की कामना करके विधि-विधान के साथ करवाचौथ व्रत रखूंगी। करवाचौथ व्रत रखने में मेरे परिवार के लोगों का विशेष सहयोग है।
सुमन तिवारी का कहना है कि करवाचौथ व्रत की परंपरा सदियों पुरानी है। सनातन परंपरा निभाने तथा पति की लंबी आयु के लिए मैं ये व्रत अवश्य रखूंगी। करवाचौथ व्रत को लेकर मन में काफी उत्साह है। पहला व्रत होने के कारण अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन से पूजा-अर्चना करूंगी।
साधना सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक करवाचौथ व्रत सभी सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। मैं भी पहली बार करवाचौथ व्रत को लेकर काफी उत्सुक हूं। घर में सुख-समृद्धि एवं पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत परिवार की परंपरा के अनुसार रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें