फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी का रौब दिखाने पर प्रधान के देवर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीणों पर रौब दिखाने वाले ग्राम प्रधान के देवर के खिलाफ हरैया थाने में केस दर्ज कराया गया है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सीडीओ अमनदीप डुली की निगरानी में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। डीएम ने खामियां मिलने पर प्रधान व उनके देवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि डीएम से वार्ता के बाद हरैया थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने चौधरीडीह ग्राम पंचायत की प्रधान विद्यावती के देवर मनोज यादव के खिलाफ प्रधान बनने का रौब दिखाने पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज इस केस की विवेचना सीओ सदर प्रेम कुमार थापा को सौंपी गई है।
डीएम ने बताया कि 29 सितंबर को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मनोज यादव के खिलाफ प्रधान बनने का रौब दिखाने, शौचालय निर्माण व मनरेगा में अनियमितता बरतने, प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली करने समेत कई मामलों में शिकायत की थी। दो दिन पहले गांव में लोगों को धमकाने की भी शिकायत की गई।
विज्ञापन

सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एसपी से वार्ता करके मनोज यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। सीडीओ को मनोज यादव व प्रधान विद्यावती के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है। सात दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मनोज यादव व प्रधान विद्यावती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें