बलरामपुर के एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद सीडीओ अमनदीप डुली व अन्य
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट एनआईसी में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करके स्वयं सहायता समूह की महिलाएं खुशी हो गईं। जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों को पंख लगाने के लिए 8.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के 1040 स्वयं सहायता समूहों से विभिन्न क्षेत्रों जैसे बिजली बिल वसूली, आईसीडीएस के लाभार्थियों को सूखा राशन वितरण आदि का कार्य कराए जाएंगे।
सीएम ने अपने सरकारी आवास आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रदेश भर के 97663 स्वयं सहायता समूहों व उनके संगठनों को 445.92 करोड़ रुपये की पूंजीकरण धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर किया। सीएम ने विभिन्न महिला सहायता समूहों की सदस्यों से ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया।
जिले की महिला समूहों की सदस्यों ने सीएम से वार्ता होने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में सीडीओ अमनदीप डुली व उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 1040 स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री की तरफ से आठ करोड़ 62 लाख पूंजीकरण धनराशि प्रदान की गई है जिसमें 562 समूहों की सामुदायिक निधि, 293 समूहों की रिवाल्विंग फंड, 116 ग्राम संगठन की जोखिम निवारण निधि, 18 ग्राम संगठन की प्रेरणा कृषि उपकरण बैंक, 11 ग्राम संगठन की आजीविका निधि, 27 उत्पादक संघों की स्टार्टअप फंड और 13 ग्राम संगठन की स्टार्टअप निधि शामिल है।