फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 10 Sep 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में रेरुवा देवई पुल के पास सड़क पार करते समय एक महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के शुक्लन पुरवा निवासी नीरज तिवारी की पत्नी सोनिया (30) सोमवार देर शाम गांव के समीप ही गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सड़क पार कर रही थीं। तभी लखनऊ की तरफ से आ रही बाराबंकी डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनिया को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। चौकी प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें