फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ठंडक की दस्तक से मरीजों को सताने लगे जुकाम व बुखार

Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों की सेहत पर असर दिखने लगा है। सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ने के साथ ही बलगम और खून की जांच कराने के लिए भी लोगों को कतार में लगना पड़ रहा है। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही शुरू हो जाती है। मौसम में बदलाव के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। चेस्ट फिजिशियन के कमरा नंबर एक और एनसीडी क्लीनिक के चिकित्साधिकारी के कमरा नंबर दो में मरीजों की भीड़ जुटी रही। बेला गांव की शांति और फूलमती ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा है और ठंड भी लगती है। चिकित्सक ने खून की जांच कराने की सलाह दी है। वहीं, गदुरहवा के साबिर और बलुहा के मुन्नू सर्दी-जुकाम की दवा लेने अस्पताल पहुंचे थे।

एनसीडी चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिन और रात के तापमान में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने और ठंड से बचाव के लिए उचित कपड़े पहनने पर ध्यान देना चाहिए। सोमवार को ओपीडी में 485 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


लैब और पर्चा काउंटर पर दिखी भीड़
अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। मरीज पर्चा बनवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इसी तरह, लैब में खून के नमूने देने के लिए भी मरीजों की भीड़ लगी रही। शालिनी और ममता ने बताया कि वे 40 मिनट से पर्चा लेकर कतार में खड़ी हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें अंदर जाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें