फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बाहाली के लिए संघर्ष करेगा विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कर्मचारियों के लिए पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा होता है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन संघर्ष करेगा। लखनऊ में 30 नवंबर को आयोजित होने वाले धरने में जिले के सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शिक्षक अभी से तैयारी शुरू कर दें।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को नगर के जिला पंचायत परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कही।
उन्होंने कहा कि आगामी 30 नवंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच के बैनर तले आयोजित धरने में जिले से हजारों शिक्षक अपने बुढ़ापे की लाठी की लड़ाई के लिए भाग लेंगे। यदि सरकार ने किसान बिल की तरह एनपीएस को वापस नहीं लिया तो शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी इस सरकार को घर वापसी का रास्ता दिखाने का काम करेेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहाकि कुछ एआरपी विद्यालयों में अनुश्रवण के नाम पर अधिकारी बनकर निरीक्षण करते हैं जो कतई उचित नहीं है। तुलाराम गिरि ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति में अब और देर न की जाए। जल्द से जल्द पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।
बैठक को जिला प्रवक्ता उत्तम चंद्र गुप्त, संयुक्त मंत्री शिवाकांत त्रिपाठी, जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर धीरेंद्र मिश्रा, प्रदीप चौहान, आनंद यादव, चंद्रेश मिश्रा, जटाशंकर यादव, पंकज श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, दिव्यांशी, सिमरन, सनी सैनी, अनिल कुमार, दिनेश शुक्ल, रमाकांत व रक्षाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें