फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बोलेरो से थूकते समय ट्रेलर से टकराकर कटा बराती का सिर

Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के महादेव गांव से छह लोग बोलेरो से बस्ती जनपद के हलुवाबारा गांव में बरात गए थे। लौटते समय बस्ती में ही डुमरियागंज रोड पर ग्राम बेलहरा के पास सड़क हादसे में एक बराती की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ग्राम महादेव निवासी शिवनरेश (75) ने बताया कि बुधवार को वह गांव के ही महेंद्र प्रताप सिंह (37), अजय प्रताप सिंह (55), प्रभात सिंह (40), राज सिंह (19) व अजय कुमार सिंह (55) के साथ बोलेरो से बरात में हलुवाबारा बस्ती गए थे। सभी लोग देर रात घर लौट रहे थे। बोलेरो में अजय प्रताप सिंह आगे बैठे थे।
रात करीब एक बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बेलहरा गांव के पास अजय ने थूकने के लिए बोलेरो का दरवाजा खोलकर मुंह बाहर निकाला। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर दरवाजा इतनी तेजी से बंद हुआ कि अजय का सिर कट गया। बोलेरो के बाएं तरफ के दोनों दरवाजे ट्रेलर की चपेट में आने से टूट गए। वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बोलेरो से निकाला। हादसे में अजय प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शिवनरेश, महेंद्र, प्रभात, राज व अजय कुमार सिंह घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मृतक अजय प्रताप सिंह के पिता तेज प्रताप सिंह की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें