बलरामपुर के बहराइच रोड पर बाइक रैली निकालते बिजलीकर्मी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के इंजीनियर व कर्मचारियों ने शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के निर्णय पर निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के जिला संयोजक इंजीनियर अब्दुल अजीज ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बाइक रैली निकालकर निजीकरण का विरोध किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में सभी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।
बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह, जूनियर इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर पवन कुमार, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन अध्यक्ष गौरांग श्रीवास्तव व संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। वीर विनय चौराहा, आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा, नहर बालागंज, फुलवरिया बाइपास, संतोषी माता मंदिर व बेकल उत्साही रोड से होते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। अधीक्षण अभियंता प्रेमचंद को मांगपत्र सौंपकर निजीकरण के साथ अन्य सभी समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई।