फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रिजवान जहीर की तबीयत बिगड़ने पर झांसी पहुंचे परिजन

Wed, 27 Nov 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हत्या के मामले में ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर को तबीयत बिगड़ने पर झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिवार के लोग यहां से झांसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की चार जनवरी 2022 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि रिजवान जहीर की बेटी जेबा विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट चाहती थी, लेकिन पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू इसमें रोड़ा बने थे। इसी वजह से जेबा के पति रमीज ने फिरोज पप्पू की हत्या की साजिश रची थी।
पूर्व चेयरमैन की हत्या के मामले में पुलिस ने रिजवान जहीर, जेबा व रमीज के साथ तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया था। बाद में रिजवान जहीर को ललितपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

ललितपुर जेल में बंद रिजवान जहीर की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर करने पर झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर रिजवान के परिजन झांसी पहुंच गए हैं। उसके अधिवक्ता खुरशेद अनवर चांद ने बताया कि हार्ट अटैक की सूचना मिली है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें