फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मैसेज खोला तो खाली हो सकता है बैंक खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेराेजगारी है। रोजगार से जुड़ने की सबकी चाहत है। डिजिटल माध्यम से रोजगार देने के ऑफर भी आ रहे हैं। लेकिन यह ऑफर रोजगार देने के बजाय आपकी जमा पूंजी भी उड़ा सकते हैं। घर बैठे पैसे कमाएं व जॉब पाएं को हथियार बनाकर साइबर ठग लोगों के बैंक खातों से सेंधमारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने व जॉब पाएं का ऑफर आए तो इसे स्वीकार करने से पहले फॉर्मेट पर जरूर निगाह डालें। ऐसा न करने पर साइबर जालसाज इसके नाम पर आपके बैंक खाते से रकम ले उड़ेंगे। इसके बाद सिर्फ थाने के चक्कर लगाते रह जाएंगे।

आपके मोबाइल पर ऐसे ऑफर आ रहे हैं तो बहुत सावधानी से क्लिक करें। फाॅर्मेट एपीके फाइल में है तो इसे बिल्कुल न छुएं। पीडीएफ में है तो सिर्फ जानने वाले नंबरों को ही तरजीह दें। साइबर थाना प्रभारी आरपी यादव बताते हैं डिजिटल माध्यम से रोजगार देने व घर बैठे पैसा कमाने वाले ऑफर से मोबाइल हैक, ओटीपी चोरी व अकाउंट खाली होने जैसी वारदातें बढ़ रही हैं। जनपद में अब तक 77 से अधिक लोग इस नई तकनीक से साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

समीर खान से 45 हजार की साइबर ठगी

रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पेहर निवासी समीर खान ने 22 नवंबर को मोबाइल पर घर बैठे पैसे कमाने का ऑफर आया तो उसे खोला। इसके बाद उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 45 हजार रुपये उड़ा लिए। साइबर सेल रेहरा बाजार में 23 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पैसा होल्ड करा दिया गया है।
मैसेज खोला और कट गए 15000

उतरौला क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी फकीर मोहम्मद के मोबाइल पर 27 अक्तूबर को घर बैठे पाएं रोजगार का मैसेज आया। जैसे ही मैसेज खोला उनके खाते से 15 हजार रुपये कट गए। इसी तरह रमवापुर निवासी मोहम्मद कलाम के मोबाइल पर 21 अक्तूबर को घर बैठे जॉब पाएं का ऑफर आया। मैसेज खोला और 15 हजार रुपये बैंक खाते से कट गए।
निमंत्रण की फाइल खोली और कट गए तीन लाख रुपये

इसी तरह बीते दिनों जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट अशोक यादव के खाते से तीन लाख से अधिक रुपये निकल गए, जांच में पता चला कि उन्होंने भी एक फाइल ओपेन की थी जो आमंत्रण से जुड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले उतरौला साइबर सेल में दर्ज किए गए। पैसे वापस करा दिए गए हैं।
रेडियाेलॉजिस्ट से हुई एक लाख की ठगी
संयुक्त जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट अरविंद कुमार यादव के बैंक खाते से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी हो गई। बताया आठ नवंबर सुबह करीब 10 बजे एक परिचित को ऑनलाइन पैसा भेजने का प्रयास किया। खाते में बैलेंस कम होने का मैसेज आया। लेनदेन की हिस्ट्री देखी तो खाते से एक लाख एक हजार 350 रुपये कट चुके थे। 1930 पर कॉल करके बाद साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बरतें सतर्कता

घर बैठे पैसे कमाएं व जॉब पाएं जैसे मैसेज मोबाइल पर भेजकर साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। ऐसे मैसेज के प्रति सजग रहें। 1930 पर कॉल करके बाद साइबर थाने पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन

-विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें