फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चित्तौड़गढ़ जलाशय को मिलेगी पर्यटन की सौगात

विज्ञापन
बलरामपुर के चित्तौड़गढ़ जलाशय का भ्रमण कर जानकारी लेते डीएम विपिन कुमार जैन ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। चित्तौड़गढ़ जलाशय को पर्यटन की सौगात मिलेगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए चित्तौड़गढ़ बंधे पर पर्यटन संबंधी कई कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) नौ टॉवर लगाएगा। यहां बने गेस्ट हाउस में पर्यटकों को रुकने की व्यवस्था रहेगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं रेस्टोरेंट चलाएंगी।
विज्ञापन

26 नवंबर 2025 को अमर उजाला माई सिटी में थारू संस्कृति से बढ़ेंगी पर्यटन की संभावनाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। डीएम विपिन कुमार जैन ने पचपेड़वा ब्लॉक के रजडेरवा थारू गांव का निरीक्षण किया। डीएम ने स्वयं श्रमदान कर खड़ंजा निर्माण शुरू कराया। डीएम ने गांव के लोगों से संवाद करके अधिकारियों को यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे बरसात में चित्तौड़गढ़ बंधे तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

चित्तौड़गढ़ बंधे के पास बने सिंचाई विभाग के पुराने गेस्ट हाउस की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। गेस्ट हाउस में पर्यटकों को रुकने की व्यवस्था कराई जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रेस्टोरेंट चलाने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को भोजन व नाश्ते के लिए भटकना न पड़े। रजडेरवा थारू गांव के साथ चित्तौड़गढ़ जलाशय का जीर्णोद्धार होगा। नेपाल सीमा से सटे गांवों में सड़क, संचार व पर्यटन विकास की संभावनाएं काफी प्रबल हो गई हैं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हिमांशु गुप्त, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, बीएसए शुभम शुक्ल, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, एक्सईएन चित्तौड़गढ़ बांध व रजडेरवा थारू गांव के प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

चित्तौड़गढ़ जलाशय को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने आसपास बसे थारू गांवों के ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्यटकों के आने से थारू जनजाति के उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी। साथ ही पर्यटन विकास से थारू संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें