फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 48 क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज ​स्थित गेहूं क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गेहूं की खरीदारी के लिए विपणन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2026 में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए 48 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। चार क्रय एजेंसियाें को गेहूं खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। 17 मार्च से क्रय केंद्रों के संचालन की तैयारी है। गेहूं खरीदने के लिए किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अभी धान की खरीद चल रही है। इस बीच शासन के निर्देश पर गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए विपणन विभाग ने 48 क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिला प्रशासन ने खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य तथा रसद विभाग 14, पीसीएफ 18, यूपीएसएस 15 व भारतीय खाद्य निगम एक क्रय केंद्र स्थापित करेगा। बताया कि गेहूं खरीदने के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें। बिना पंजीकरण के किसान गेहूं नहीं बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर समय से पहले ही पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है।
विज्ञापन

160 रुपये बढ़ी एमएसपी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। अब गेहूं का मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल 2425 रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा गया था। 160 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ने से जिले में करीब तीन लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें