फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मौसम की मार, 100 से अधिक बच्चे बीमार

Thu, 27 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बदलते मौसम में बच्चे तेजी से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मौसमजनित बीमारियों से ग्रसित 100 से अधिक बच्चे प्रतिदिन इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी व दस्त हैं। बृहस्पतिवार को आठ बच्चों को भर्ती कराया गया। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में बृहस्पितवार को मरीजों की भीड़ रही। कक्षा संख्या एक में बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह ओपीडी करते मिले। महराजगंज तराई निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटे को चार दिन से खांसी व बुखार है। धुसाह निवासी किरन ने बताया कि दो दिन से बेटी को डायरिया है, डॉक्टर ने ड्रिप लगाई है। ओपीडी में रुखसार, राजू, संदीप व मुकेश अपने बच्चों को दिखाने के लिए इंतजार करते मिले।
विज्ञापन



100 से अधिक बीमार बच्चे पहुंच रहे अस्पताल
संयुक्त जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को 423 ओपीडी हुई, इसमें 50 से अधिक मरीज सात साल से कम उम्र वाले बच्चे थे। यहां चार बच्चों को भर्ती किया गया। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में हुई 452 ओपीडी में से 60 से अधिक बच्चे थे। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान गंभीर रूप से बीमार चार बच्चों को भर्ती किया गया।


सतर्कता से दूर रहेगी बीमारी
तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण डायरिया समेत कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों को इससे बचाने के लिए धूप में बाहर न निकलने दें। उनके खानपान का विशेष ध्यान रखे। ऐसा करके बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें