फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों का सुंदर बनाकर करें जल संचयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें जल संरक्षण, पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं के साथ-साथ भूगर्भ के जलस्तर को रोकने पर विचार विमर्श किया गया। सीडीओ ने कहा कि वर्षा ऋतु में शत-प्रतिशत जल संरक्षण करना सभी लोगों के लिए नितांत आवश्यक है। पानी के संरक्षण से ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तालाबों को सुंदर बनाकर जल संचयन करें। पानी की एक-एक बूंद भविष्य को बचाने में कारगर साबित होगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ मनरेगा के माध्यम से 801 ग्राम पंचायतों के सभी मजरों में तालाबों का निर्माण कराएं। इसमें तालाबों के निर्माण में सुंदरीकरण का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक कराकर लोगों को पानी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाए। जिले में जल संरक्षण व जल संचयन के लिए सिंचाई, कृषि, भूमि संरक्षण, जल निगम, पंचायती राज व वन विभाग के अफसरों को कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, डीपीआरओ नरेश चंद्र, एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन सुनील कुमार, डीएसडीओ ओंकारनाथ, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें