फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नलों से आ रही नाले का पानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत के आनंद मार्ग और पड़ाव वार्ड में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। निर्माणाधीन नाले के चलते पाइपलाइन फट जाने से घरों में नलों के जरिये दूषित और नाले का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


गंदे पानी की आपूर्ति से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज का कहना है कि समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत कराकर स्थिति को दुरुस्त कराया जाएगा। पूर्व सभासद केजी यादव समेत अन्य वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि तत्काल पाइपलाइन ठीक कराकर शुद्ध पेयजल के लिए टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें