फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से भू-जल सप्ताह मनाने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भू-जल सप्ताह मनाने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। जिले में 16 से 22 जुलाई तक जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है कोई इसका विकल्प थीम पर भू-जल सप्ताह के कार्यक्रम होंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल बचाने वाले विशेष अभियान जिले में चलाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को कलेक्ट्रेट के एनआईसी में अफसरों व जल संरक्षण करने वालों से वर्चुअल संवाद करेंगे। बुधवार को डीएम श्रुति ने विभागीय अफसरों को भू-जल सप्ताह के कार्यक्रमों को कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को बताया कि भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्घि व गिरते भू-जल स्तर के संकट को ध्यान में रखकर शासन ने जल संरक्षण, प्रबंधन, विवेक के साथ उपयोग, विकास व दोहन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई तक भू-जल सप्ताह मनाने का दिशा-निर्देश दिया है। इस बार जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है कोई इसका विकल्प थीम पर भू-जल सप्ताह के सभी कार्यक्रम कराए जाएंगे।
कोरोना महामारी के चलते भूजल सप्ताह के सभी कार्यक्रम होंगे। सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्घ यादव को सभी विभागों के भू-जल सप्ताह वाले कार्यक्रमों को संकलित करने का जिम्मा सौंपा गया है। बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा व राजकीय शिक्षण संस्थाओं के स्कूलों, कालेजों में महाविद्यालयों में पोस्टर्स, बैनर्स व होर्डिंग्स से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का जिम्मेदारी दी गई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

भू-जल सप्ताह के सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय संस्थानों/प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र, जिला विज्ञान क्लब, पर्यावरण शिक्षा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों, युवा मंगल दल व नेहरु युवा केंद्र सहित अन्य संस्थानों के लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जोड़ा जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा से जल संचयन से संबंधित आधारभूत संरचनाओं जैसे कुएं, चेकडैम व तालाबों आदि का निर्माण कराने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें