फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर मनाएं बकरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बकरीद मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में बकरों के बाजार भी सजने लगे हैं। कुर्बानी देने के लिए लोग बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। कोतवाली व थानों में पीस कमेटी की बैठकें कर बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सख्त हिदायतें दी जा रही है। अराजकता फैलाने वाले चिन्ह्ति किए जा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर सभी लोग बकरीद मनाएं।
विज्ञापन

यह बातें नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बुधवार को पालिका सभागार की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बकरीद के दिन सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता जल, सफाई व प्रकाश प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया है कि बकरीद के दिन खुले स्थानों पर कुर्बानी न करें। बंद स्थानों पर कुर्बानी करें। कुर्बानी के बाद उसके अवशेष को नालियों अथवा खुले स्थानों पर न फेंके।
कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन करें। नगर के सभी 25 वार्डों में कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारी तैनात हैं। नाली अथवा सड़क पर कूड़ा न फेंके। सावधानी ही बचाव है। नगर को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करें। बकरीद के दिन रात्रि 2.30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक और सायं पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक पाइपलाइन से पेय जलापूर्ति कराई जाएगी। बिजली न रहने पर 21 से 22 जून तक नगर पालिका का जनरेटर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बकरीद के दिन नौशहरा ईदगाह, बीबी बांदी साहिबा ईदगाह व बिचला ईदगाह आदि के पास नगर पालिका की तरफ से प्याऊ के इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में वार्ड सभासद प्रतिनिधि शफीक अहमद, अवर अभियंता जल आरके पुरी, बहोरन सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, नागेन्द्र कुमार, राजेश सक्सेना, सुरेश कुमार गुप्ता व अनिल कुमार बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें