फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर का वारंट निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय ने गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कर दिया है। अदालत ने उनकी ओर से दाखिल प्रार्थनापत्र को सुनवाई के बाद स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पेशी नौ मार्च को नियत थी। उस दिन उनके न्यायालय में उपस्थित न होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। बुधवार को पूर्व सांसद की ओर से न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल कर नौ मार्च को जारी वारंट को निरस्त करने का अनुरोध किया गया। अदालत ने प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के बाद वारंट को निरस्त कर दिया।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2024 को तुलसीपुर थाने में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें