फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसीपुर और गैसड़ी में मांगों के आश्वासन पर पड़े वोट

Sat, 25 May 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के भदवार में मतदाताओं को वोटिंग के लिए समझाते सीडीओ संजीव कुमार मौर्य।
विज्ञापन
हरैया सतघरवा/गैसड़ी (बलरामपुर)। तुलीसपुर विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर मतदाता अपनी मांगों को लेकर वोट न डालने पर अड़ गए। वोटिंग शुरू हुई लेकिन लोग बूथ तक तो पहुंचे लेकिन वोट न डालने की बात कहने लगे। इसपर प्रशासनिक अधिकारियों व कार्मिकों ने उनको समझामा। मांगों की बाबत आश्वासन मिलने पर लोगों ने वोट डालना शुरू किया।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के भदवार बूथ संख्या 31 व बरहवा बूथ संख्या 29 में मतदाताओं ने सड़क निर्माण को लेकर पहले मतदान न करने की बात कही। बूथों पर पोलिंग पार्टियां वोटरों के आने का इंतजार करती रहीं। पीठासीन अधिकारी मिनहाजुल आबदीन ने बताया कि भदवार में 521 वोटर हैं, लेकिन दोपहर तक एक भी वोट नहीं पड़ा। बरहवा के पीठासीन अधिकारी अजय पाल सिंह ने बताया कि 831 वोटर है, लेकिन दोपहर तक एक भी वोट नहीं पड़ा। सूचना मिलने पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, सीओ ज्योतिश्री, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, बीडीओ अनूप कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मतदान शुरू कराया। भदवार में दोपहर दो बजे व बरहवा में दोपहर एक बजे से मतदान शुरू हो सका।
वहीं, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सोनगढ़ा-मुतेहरा पोलिंग बूथ पर सड़क व बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर वोटरों ने पहले मतदान न करने का निर्णय लिया। गैसड़ी के थारू बहुल गांव सोनगढ़ा-मुतहरा में अयोध्या, जनक दुलारी, लड्डन, राम भग्गन, कमला देवी, फूलमती, राम गरीब, सियाराम, राम प्यारे, गोवर्धन, संतोष कुमार व बीपत चौधरी ने बताया कि काफी दिनों से पक्की सड़क का निर्माण कराने, गांव में विद्युतीकरण कराने व अन्य समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात में गांव के लोगों को कच्चे रास्ते पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सेक्टर मजिस्ट्रेट विशाल के समझाने-बुझाने पर दोपहर 12 बजे के बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें