फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैसड़ी उपचुनाव में 0.80 फीसदी कम हुई वोटिंग

Sat, 25 May 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गर्ल्स इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने के लिए खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी व तीखे धूप के बीच गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव में 50.99 प्रतिशत वोट पड़े। जबकि पिछली बार 51.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार उपचुनाव में 0.80 प्रतिशत मतदान घट गया है। यहां सात उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।
विज्ञापन

गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 413 बूथों पर शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम मशीनों की खराबी के चलते देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं कई बूथों पर मतदाता सूची में नाम न होने से वोटर मायूस होकर बैरंग लौट गए। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। बूथों पर सुबह से ही वोटरों की कतार लग गई। सुबह नौ बजे तक 12.06 फीसदी वोटिंग हुई। नौ बजे के समय चटख धूप निकली, लेकिन वोटरों के हौसले कम नहीं हुए। सुबह 11 बजे तक 25.91 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत



समय -प्रतिशत

नौ बजे -12.06

11 बजे -25.91
एक बजे -35.76

तीन बजे -42.47
पांच बजे -49.57

छह बजे -50.99
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें