फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा : नाबालिगों को बना दिया वोटर

Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत नैकिनिया में गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आधार कार्ड में जन्मतिथि एडिट कर नाबालिगों का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने का आरोप लगाया है। साथ ही कई मतदाता के नाम दो-दो स्थानों और अलग-अलग गांवों की मतदाता सूची में दर्ज होने की भी शिकायत एसडीएम तुलसीपुर से की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने उप जिलाधिकारी तुलसीपुर को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि वार्ड नंबर तीन, छह व 10 आदि में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जो 18 वर्ष से कम हैं। कहा कि एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से नाबालिगों का नाम सूची में शामिल कराया गया, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।
उधर, बीएलओ अविनाश श्रीवास्तव का कहना है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे, उनके आधार कार्ड के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरकर जमा किए गए थे। जांच में करीब 270 से 275 डबल नाम चिह्नित किए गए हैं, साथ ही नाबालिग वोटरों की भी पहचान की गई है। इन सभी की सूची तैयार कर उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी और आगे जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें