फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांग्रेस स्थापना दिवस पर लिया एकता-अखंडता का संकल्प

Sun, 28 Dec 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को संबो​धित करते पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवलाल ने की। गोष्ठी में कांग्रेस की विचारधारा, लोकतंत्र की रक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकता और अखंडता का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा पर सभी कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए। जब कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरते हैं तो विरोधी दलों में घबराहट पैदा हो जाती है। प्रदेश में कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिए निरंतर संघर्ष जरूरी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मार्कंडेय मिश्र ने ईवीएम के विरोध का मुद्दा उठाते हुए प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय कमेटी को भेजने की बात कही। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पारदर्शी चुनाव अनिवार्य है। गोष्ठी को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. खलीउल्ला, डॉ. राकेश, प्रदीप शर्मा व भीष्म सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर इनायतुल्ला, गुरबचन, विशाल कश्यप व अफरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें