फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विवेक, हिमांशी, प्रिंस व अंशिका मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Fri, 31 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में मौजूद चयनित ​खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) और माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, गालिबपुर की ओर से बैडमिंटन और टेबल टेनिस की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी मंडलीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल संयोजक एवं प्रधानाचार्या रीता चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बैडमिंटन अंडर-14 बालक वर्ग में एलएमटी पचपेड़वा के विवेक कुमार गुप्ता तथा बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की हिमांशी और प्रगति का चयन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में सीएमएस बलरामपुर के प्रिंस सोनी तथा बालिका वर्ग में एलएमटी पचपेड़वा की जानसी चयनित हुईं। अंडर-19 बालक वर्ग में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज, तुलसीपुर के सुमाल अहमद और विमलेश कुमार तथा बालिका वर्ग में बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंशिका पांडेय और मान्या मिश्रा ने स्थान बनाया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रज्ज्वल गुप्ता और सीएमएस के फहद का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान मदन लाल, अर्पण पांडेय, पंकज पांडे, रश्मि सिंह, नवीन पाल, प्रशांत सिंह, उमेश तिवारी, राधा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं खेल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें