फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सवा दो लाख बच्चों को विटामिन-ए का घोल सेहतमंद रहने के लिए पिलाया जाएगा। 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को सेहतमंद बनाने का प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को बच्चों को विटामिन-ए का घोल पिलाकर अभियान का शुभारंभ कराया। विधायक ने जिले के सभी लोगों से अपील किया है कि अपने बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर उन्हें सेहतमंद बनाएं।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विटामिन-ए की भूमिका शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। आंखों में होने वाली बीमारी जैसे रतौंधी आदि से भी विटामिन-ए बचाती है।
विज्ञापन

बच्चों को विटामिन-ए की खुराक नियमित टीकाकरण सत्रों पर पिलाई जा रही है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के शुभारंभ के बाद एक माह तक अभियान चलाकर जिले के सवा दो लाख बच्चों को बीमारियों से बचाकर सेहतमंद बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, उप सीएमओ डॉ. अरुण कुमार, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सारिका साहू, डीपीओ केएम पांडेय के प्रतिनिधि सीडीपीओ राकेश कुमार शर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, श्याम मिश्र, समीर, शुभम व शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
सीडीपीओ ने बताया कि इस माह के तहत जिले के सभी 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की मदद से 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र विशुनापुर में सीडीपीओ ने बच्चे को विटामिन ए का घोल पिलाकर अभियान का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें