फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए दो रैन बसेरे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ाके व ठंड व शीत लहर को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय पर दो रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। दोनों रैन बसेरों में 70 गरीबों के रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर उपलब्ध कराया गया है। यहां पर गरीब मुफ्त रात्रि विश्राम कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि सरकारी बस स्टेशन (रोडवेज) के पास बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे में 20 गरीबों के रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर, रजाई व तकिया की व्यवस्था की गई है।
इसी तरह आंबेडकर तिराहे के पास बने स्थाई रैन बसेरे में 50 सेट बिस्तर का इंतजाम किया गया है। दोनों रैन बसेरों पर नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन चरणों में 24 घंटे कर्मचारी यहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

रैन बसेरे की नियमित सफाई के लिए सफाई इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह व सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिया गया है। यह लोग प्रतिदिन रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई व कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण करेंगे।
ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों रैन बसेरों पर एक-एक रजिस्टर रखा गया है। रजिस्टर में रात्रि विश्राम करने वाले मुसाफिरों का पूरा विवरण अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें