फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली आक्रोश रैली

Tue, 10 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में रैली निकालकर आक्रोश जताते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार को हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहे से आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लिए मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कलश चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन




रैली हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहे से शुरू होकर नई बाजार चौक होते हुए कलश चौराहे पहुंची। प्रदर्शन के बाद विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत के माध्यम से केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में अब्दुल्लाह सलीम को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।


विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर रामकिशन चौधरी, सुग्रीव कश्यप, विजय प्रताप सोनी, नानबाबू चौरसिया, राधेश्याम कौशल, कालीदीन, जय सिंह, विक्की गुप्ता, अनूप यादव, प्रेमनाथ मिश्रा, नरेंद्र देव वर्मा, वेद प्रकाश, टेकधर जायसवाल, रवि प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें