फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा। रनियापुर बनगाई गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन



गांव निवासी घनश्याम का बेटा प्रमोद (9) सोमवार शाम करीब सात बजे गांव के बाहर सड़क से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान वह गन्ना तौल कर वापस आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रॉली का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को गांव के प्रधान रामसिंह यादव व अन्य ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया।


हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर लाकर ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायतनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें