फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के ग्रामीणों को किया जाएगा जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई व एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग यूनिट की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा के ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश लिया गया। मानव तस्करी पर अंकुश लगाने में पुलिस ग्रामीणों से सहयोग लेगी। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सीओ उतरौला आरआर सिंह ने समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि विशेष किशोर पुलिस इकाई व एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग यूनिट से जुड़े सभी कर्मचारियों को जिले के भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशनों, रोडवेज, टैक्सी स्टैंड व छुट्टी होने के समय स्कूलों की विशेष निगरानी करनी होगी।
मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा से सटे गांवों में कोतवाली गैसड़ी, जरवा के साथ-साथ पचपेड़वा, तुलसीपुर व हरैया की पुलिस टीमें ग्रामीणों को जागरूक करेंगी जिससे मानव तस्करी पर अंकुश लगाने में उनका सहयोग लिया जा सके।
विज्ञापन

गोष्ठी में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पुलिस को सहयोग करें। थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी व बच्चों से संबंधित दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराएं।
बैठक में एएचटीयू प्रभारी ममता सिंह यादव, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति करुणेंद्र कुमार, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड संजय कुमार पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी, सदस्य बाल कल्याण समिति संतोष कुमार, बद्री विशाल, हरिशंकर यादव, कविता पालन, महिला आरक्षी ममता, आरती वर्मा व निर्मला यादव के साथ-साथ सभी थानों पर नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें