फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों का मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पिपरी कोल्हुई के सैकड़ों ग्रामीण बिजली व्यवस्था को लेकर रविवार को सड़क पर उतर आए। इन लोगों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम उतरौला को सौंपा और समस्या निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जगराम पासवान तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीदत्तगंज सुल्तान खान तथा डीसीसी सदस्य चन्द्र प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि गांवों में शासन के अनुरूप 18 घंटे बिजली दी जाए। 70 वर्ष पुराने 11 हजार वोल्ट की लाइन के जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाए।
पूर्व जेई संजीव यादव ने बिजली बिलों में गड़बड़ी कर जो लाखों रुपये उपभोक्ताओं के हड़प लिए इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। बिजली कर्मियों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। ग्राम पिपरी कोल्हुई में दो वर्षों से रखा ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जरूरी जगहों पर बिजली के खम्भों को लगाकर लोगों को कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें